नाबालिग छात्रा का अपहरण, 5 दिन बाद मुकदमा
वाराणसी, मई 4 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए निकली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के पांच दिन बाद मिर्जामुराद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। आरोप लगाया कि गांव के जितेन्द्र कुमार, उसके पिता पतिराज, मां सीता देवी और मुन्नीलाल से विवाद चलता है। इन लोगों ने बेटी को उठाने की कई बार धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.