नाबालिग छात्रा का अपहरण, एफआईआर
बिहारशरीफ, जून 19 -- नाबालिग छात्रा का अपहरण, एफआईआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कसार थाना क्षेत्र के एक गांव से नौवीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा कर लिये जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक देवानंद को नामजद किया गया है। पिता ने बताया कि बीते 15 जून को पुत्री कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, जो आजतक लौटकर नहीं आई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.