नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- बिजुआ। भीरा पुलिस ने स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भीरा कोतवाली क्षेत्र में दो छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर जबरन बैठाने का प्रयास किया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर छात्राओं को बचाया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अपने एक तीसरे साथी को भी बुला लिया। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित परिवार ने भीरा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन एक जनप्रतिनिधि के कहने पर पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी खीरी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.