नाबालिग चुरा रहे थे यात्रियों से मोबाइल,पकड़े
फिरोजाबाद, जून 21 -- टूंडला जीआरपी थाना पुलिस को ट्रेनों से मोबाइल चुराने वालों को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों ही नाबालिग हैं तथा उम्र मात्र 13 वर्ष एवं दस वर्ष है, लेकिन बड़े ही शातिर ढंग से यह मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस को उनके पास चोरी के तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या के निर्देशन में थाना पुलिस स्टेशन पर अभियान चला रही थी। इस दौरान खबर मिली कि ट्रेनों में वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो के पूर्वी छोर पर खड़े हैं। इस पर जीआरपी ने यहां पर दबिश दी तो यहां पर दो बच्चे मिले। जो पुलिस को देख सकपका गए तथा भागने लगे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके पास से तीन मोबाइल मिले। जीआरपी इन्हें थाने लाई तथा पूछताछ की तो ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.