लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा और टोटो चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जांच के दौरान कोई नाबालिग ई-रिक्शा या टोटो चलाते पकड़ा गया, तो 25 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। इस बार न तो कोई मर्सी होगी और न ही केवल समझाकर छोड़ा जाएगा। साथ ही अभिभावकों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार यह देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा और टोटो का संचालन कर रहे हैं, जो न केवल कानून का उल्लंघन है ब...