मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। ट्रैफिक नियमों के उलंघन में जब्त किए गए ट्रैक्टर मालिकों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व वाली जांच टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने शनिवार को स्टेडियम रोड में कार्रवाई की। ट्रेक्टर एवं ट्राली को जब्त कर लिया। डीएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्चों से चालक का काम लेने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलवाने तथा अन्य नियमों की अनदेखी करने में चार ट्रैक्टर एवं ट्राली को जब्त कर ट्रैफिक थाना को विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीटीओ एवं खनन विभाग को सूचित किया गया है। उधर, ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि जब्त किए गए चारों ट्रेक्टर मालिकों पर खनन विभाग ने करीब चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। देर शाम तक चालान काटने की कार्रवाई जारी थी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.