रांची, जून 27 -- रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा रोड में बेकाबू कार से धक्का लगने से जैप के जवान जख्मी हो गए। हादसे में जवान को हल्की चोट लगी है। घटना के समय कार को एक नाबालिग चला रहा था, जो बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और मिट्टी में फंस गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया और जब्त कर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...