गिरडीह, अगस्त 17 -- गिरिडीह। नाबालिग चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को निरूद्ध किया गया है। पुलिस ने रविवार को विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की उम्र लगभग 15 साल छह माह है। पीड़िता का कहना है कि 14 अगस्त को सुबह 10 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका अपना चचेरा भाई आया और घर में घुस गया। वह उसे पकड़कर बिस्तर पर पटक दिया और वह कुछ बोल पाती इससे पहले की उसका मुंह...