नाबालिग घर से नकदी, मोबाइल लेकर लापता
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। कटोराताल चौकी क्षेत्र से नाबालिग घर से नकदी, मोबाइल लेकर लापता हो गई। नाबालिग की मां ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 10 मई की सुबह पांच बजे से लापता है। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को अल्लेपुर, टांडा बादली जिला रामपुर निवासी इकराम बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इकराम जल्दीबाजी में अपना मोबाइल उसके घर भूल गया। पुत्री घर में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल, चांदी की पाजेब, आधार कार्ड अपने साथ ले गई है। यह भी पढ़ें- नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता, गांव के युवक पर केस महिला ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे बरामद करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.