नाबालिग गुमशुदा, बरामद, परेशान रहे परिजन व पुलिस
देवघर, मई 24 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से शनिवार को नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद इलाके में खलबली मच गई। परिजन लड़की को आसपास ढूंढने में जुट गए जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस को परिजनों ने बताया सुबह 8-9 के बीच नाबालिग लड़की सामान लेने पास के दुकान गई थी। काफी देर होने के बाद भी जब नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे। हंड्रेड डायलमें पुलिस को सूचित करने के के बाद पुलिस भी छानबीन में जुट गई। इस बाबत गांव के आसपास लड़की के अपहरण की अफवाह भी फैल गई। उसी बीच लड़की सकुशल वापस लौट आई, उसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.