मुंगेर, जुलाई 7 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। वर्ष 2025 में टेटियाबंबर थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टेटियाबंबर बाजार से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रपाल सिंह, पिता ध्यान पाल सिंह, निवासी सूरजपुर, थाना चंदौस, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या-41/25, दिनांक 22 मार्च 2025 से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में थानाक्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, दोनों लड़कियों को यात्रा के दौरान एक महिला मुलाकात हुई। म...