हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। लामाचौड़ में नाबालिग को गैरकानूनी तरीके से संरक्षण में रखने वाले नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिना पंजीकरण, केंद्र नाबालिग को अवैध रूप से उपचार दे रहा था, जो कि मानकों के खिलाफ है।बिठौरिया नंबर-1 निवासी एक महिला ने एक सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका 17 साल का बेटा लंबे समय से नशे का आदी हो चुका था। दो महीने पहले उसे लामाचौड़ स्थित संकल्प नशा मुक्ति समिति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। 24 की रात केंद्र से फोन आता है कि उनके बेटे की तबीयत काफी खराब है, जिसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि नाबालिग के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। परिजनों ने केंद्र के कर्मचारियों पर उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.