गोंडा, फरवरी 14 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति द्वारा शनिवार को थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार बीते 13 फरवरी के भोर दो बजे गांव के ही एक युवक ने फोन करके मेरी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुलाया था। युवक शादी करने की नीयत मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि पिता कि तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.