नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक कार्यक्रम में गई 16 वर्षीय नाबालिग को गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लड़की के गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। कंधई पुलिस को जानकारी दी गई। काफी देर बाद आरोपी युवक नाबालिग को घर के पास छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी जबरन उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। मंगलवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह भी पढ़ें- साहिल निषाद के खिलाफ थाना में अपरहण का मामला दर्ज पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। घटना के बाद से आरोपी के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं। सीओ पट्टी मनोज रघुवंश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.