नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, मुकदमा दर्ज
मऊ, जून 30 -- मऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से किसी काम के लिए निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों को पता चला कि गांव का ही विवेक उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में रानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.