गोरखपुर, मार्च 8 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बरगदही निवासी अनिकेत उर्फ धोबी तथा उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिता के अनुसार, सात मार्च की दोपहर आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...