नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
गोरखपुर, अगस्त 16 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक फोटो गांव के युवकों को भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बगहीभारी गांव के पास से आरोपी निखिल पासवान निवासी बागापार टोला अवधपुर, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.