हरदोई, मई 2 -- कछौना। कोतवाली अंतर्गत एक स्थान की निवासी नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस टीम की महिला उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार व कांस्टेबल राहुल आदि को सफलता मिली। अपहृता को बरामद करते हुए सीतापुर जनपद के निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.