नाबालिग को ले जाने में पर मुकदमा
बदायूं, अप्रैल 30 -- नाबालिग को बहला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसहैत थाना क्षेत्र एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी को बहला कर सुमित पुत्र वेचेलाल ले गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि किशोरी को आरोपी अपने साथ ले गया, जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद मामले की शिकायत थाने में दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.