बदायूं, मई 2 -- क्षेत्र में नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीडित ने बताया कि 29 अप्रैल को युवती बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि नदीम पुत्र अनीस ने अपनी सौतेली मां फिरदौस व भाई इरशाद की मदद से उसे बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...