कन्नौज, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ग्राम कपूरपुर निवासी मोहित, नवी अहमद उर्फ तौला, नसीमा, आमिर, आसिफ, शेरबानो, तौहिब व शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 मई की रात करीब 12 बजे मोहित उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब वह मोहित के घर अपने बेटी के बारे में पूछने गई, तो उपरोक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...