रामपुर, दिसम्बर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि बीती 27 नवंबर की रात गांव निवासी साजिम उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया। वहीं, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर टैप चिपका दिये। आरोप है कि पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने में क्षेत्र के ग्राम गंगापुर शर्की गांव निवासी नाजिम,नदीम,नन्हें,परवीन,नसरीन,नूरआलम,नूर हसन, थाना कैमेरी के गांव चिड़िया खेड़ा निवासी साजिम के मामा जुल्फे एवं जिला बरेली के थाना फतेहगंज के गांव टिटौली निवासी साजिम की बहन नाजमीन,बहनोई आसिव भी शामिल हैं। लिखा कि उनकी पुत्री 27200 रूपये नकद व पांच तोला सोना व चार तोला चांदी भी ले गई हैं। पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ में घर पर रहती है। तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.