बदायूं, मई 21 -- कुंवरगांव। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 15 मई की रात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही सुनील बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी सहित आरोपी युवक को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को विधिक कार्रवाई के तहत वन स्टॉप सेंटर बदायूं भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सतगावां में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...