नाबालिग को लेकर फरार युवक धराया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बोकारो, अप्रैल 25 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार साहू, सोनपुरा निवासी महेंद्र साहू का पुत्र है, जिसे पुलिस ने गुरुवार को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने 16 अप्रैल को कसमार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर थाना कांड संख्या 27/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 96 में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी कुंदन कुमार के अनुसार, आरोपी युवती को अपने साथ लेकर बेंगलूर चला गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। तकनीकी सेल और अन्य माध्यमों की सहायता से आरोपी के ठिकाने का पता लगाया गया और उसे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.