बिजनौर, अप्रैल 11 -- एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को आयान पुत्र जीशान निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना अफजलगढ़ कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला का यह भी कहना है कि घटना के दौरान उसकी देवरानी ने आरोपी को लड़की को ले जाते हुए देखा था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.