सुपौल, मार्च 15 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि अनुमंडल क्षेत्र स्थित राजेश्वरी थाने के एक गांव में बुधवार की शाम नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई और नालाबिग लड़की से जबरिया शादी कराए जाने के मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना के करीब तीन दिन बीत जाने के बावजूद जान लेने पर उतारू उन्मादी भीड़ के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज नहीं होने से पुलिस की सुस्त कार्यशैली से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार राजेश्वरी थाना क्षेत्र के तमुआ पंचायत के गोचर भतनी टोला में ग्रामीणों की उन्मादी भीड़ ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई की और कानून को हाथ में लेकर उसकी शादी नाबालिग लड़की से करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। परिजनों का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.