आदित्यपुर, जून 6 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा स्थित चाकुलिया गांव में मोबाइल कंपनी के टावर से केबल चोरी करते गिरफ्तार हुए दो लोगों की पहचान हो गई। गिरफ्तार एक युवक की पहचान जुगसलाई के राजस्थान सेवा सदन के रजनीश कुमार सिंह और दूसरा बालक है। रजनीश कुमार सिंह का पैतृक गांव बिहार के गया स्थित बेलागंज है। पुलिस ने शुक्रवार को रजनीश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बालक को चाईबासा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। यह भी पढ़ें- चोरी के 10 मोबाइल बरामद, नाबालिग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...