पलामू, मार्च 7 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक युवक को नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि कांड संख्या 17/ 2026 के नामजद आरोपी जोगा गांव के नितेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नितेश चंद्रवंशी के खिलाफ एक नाबालिग को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.