गोरखपुर, जून 25 -- बड़हलगंज। क्षेत्र की 12 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी 4 जून की शाम घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार अपने तीन साथियों रोहित प्रसाद, लखन कुमार और पिंटू कुमार के साथ किशोरी को ले गया है। परिजनों ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...