महाराजगंज, फरवरी 1 -- पनियरा। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को गांव का ही एक युवक अपने तीन सहयोगियों की मदद से भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर के अनुसार बीते मंगलवार की सुबह पांच बजे गांव का ही एक युवक अपने तीन सहयोगियों की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसकाव पता नहीं चला। थक हारकर तहरीर दी है। इस बावत थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.