मधुबनी, नवम्बर 16 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज, छिनतई और नाबालिग को भगाने के आरोप में चार मामलों की एफआईआर दर्ज की गई है। पहला मामला लदनियां थाना के धनजैया गांव के रामवृक्ष यादव के पुत्र सुरेश कुमार यादव ने दर्ज कराया है। उन्होंने सोनमती जमुनिया टोल के राजदीप यादव, उनकी पुत्री निशा कुमारी सहित अन्य पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घड़ी-मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया है। सुरेश अपनी गर्भवती पत्नी को विदागरी कराने पहुंचे। तब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। दूसरी एफआईआर छौरही की अनोखी देवी ने अपने गांव के संजीत यादव, प्रिंस कुमार, श्रीराम यादव समेत अन्य पर मारपीट करने और जेवर छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि घटना उस समय हुई जब वह अपने जमीन पर गोरहा पाथ रही थी। तीसरे माम...