संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को दुल्हापार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। मामले में पीड़ित ने 18 फरवरी को बाल अपचारी के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गई। आरोपी को दुल्हापार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.