जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र की नाबालिग युवती को घर से भगाने और गहने चोरी कराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से बिरसानगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती को घर छोड़ने के लिए किसने उकसाया और चोरी किए गए गहने कहां रखे गए हैं।बताया जाता है कि बिरसानगर की रहने वाली एक युवती 23 अप्रैल से 8 मई के बीच घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में घर की जांच करने पर गहने भी गायब पाए गए। यह भी पढ़ें- नाबालिग से घर में चोरी करायी फिर लेकर हुआ फरार इसके बाद परिजनों ने बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।मामले में पटना निवासी तुषार डे और बिरसानगर निवासी यशस्वी गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि ...