नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद
बलरामपुर, मई 30 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेशपुर मजरा धामाचौरी निवासी एक महिला ने 12 मार्च 2026 को थाना ललिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राम लखन पुत्र ओम प्रकाश निवासी खुड़ासी, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.