बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना के ग्राम धौंसड़ निवासी रईस अहमद पुत्र शहजाद ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि नाबालिग पुत्री को आरिफ पुत्र कल्लू बहलाफुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरिफ पुत्र कल्लू, कल्लू, नजरीन पुत्री कल्लू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में तिंदवारी थाना के ग्राम तेरहीमाफी निवासी कृष्णकुमार पुत्र तिजोला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई है। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...