नाबालिग को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
गोंडा, मार्च 30 -- तरबगंज। नाबालिग लड़की को भागने के मामले में उसकी माता की तहरीर पर तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसकी लड़की को 28 मार्च को सुबह 5 बजे विपक्षी नन्द किशोर पुत्र राम सागर निवासी डीली सरैया अयोध्या शादी का झांसा देकर भगा गय। वह गांव के ही एक व्यक्ति के घर रहता था। लड़की को भगाने में आरोपी जिनके घर रहता था, उन पति पत्नी समेत उनके बेटे की भी संलिप्तिता है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लड़की और आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.