साहिबगंज, मार्च 15 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी करने के नियत से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के परिजन ने राधानगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का थाना क्षेत्र के रोहित शेख नामक युवक उनकी नाबालिग पोती को शादी करने के नियत से भगाकर ले गया है। मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने पीड़िता के परिजन के बयान पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.