हरिद्वार, मार्च 6 -- पथरी, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की दोपहर गांव का ही एक युवक उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। लोकेशन के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.