सोनभद्र, फरवरी 6 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कारवाई नाबालिग पुत्री के पिता की तहरीर पर की है। पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि बीते 30 जनवरी 2026 को भोर में चार बजे उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री कहीं चली गई। आसपास खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि एक युवक पर शक है, जो वाराणसी का रहने वाला है। उसी पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप पिता ने लगाया है। बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी युवक का मोबाइल स्विच ऑफ है। लोकेशन ट्रैक कर युवक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही युवक को गिरफ्त में लेने की बात पुलिस ने कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.