शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- शाहजहांपुर। कांट थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को वादी की तहरीर पर हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी भीम शंकर उर्फ छोटू तिवारी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कांट थाना पुलिस ने आरोपी को ग्राम कुर्रिया कलां से शाहबाद-हरदोई मार्ग पर सुबह करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...