नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में किराये के मकान में रहने वाली नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी महिला पर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को पड़ोसी महिला अपने साथ ले गई है। परिजनों को शक है कि वह जबरन उसकी शादी करवा सकती है या उससे किसी गलत काम में धकेल सकती है। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है। लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.