गोरखपुर, जून 16 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की चौदह वर्ष की नाबालिग को उसका ममेरा भाई भगा ले गया और मांग भर दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि बीते 27 मई को वह अपनी बीमार माता व छोटे भाई बहनों के साथ घर पर थी तभी नाथनगर संतकबीरनगर का रहने वाला उसका ममेरा भाई घर आया और बहला फुसला कर ननिहाल लेकर चला गया। वहां उसने अपने परिजनों की उपस्थिति में मेरी मांग भर दी और एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा वह रोती बिलखती रही लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा।पीड़िता की माता ने बताया कि पुत्री जब घर नहीं पहंची तब उसकी तलाश करती हुई वह 28 मई को युवक के घर पहुंची तो वहां सभी ने कहा कि यहां लड़की नहीं है।अगले दिन अपने...