गोरखपुर, जनवरी 10 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इब्राहिम अंसारी उर्फ भोलू अंसारी (21) निवासी डुमरीखास, चौरीचौरा के रूप में हुई है। उसे शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाघागाड़ा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। पीड़िता की मां मैना देवी की तहरीर पर 9 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.