नाबालिग को भगाकर गर्भवती करने का आरोपी एमपी से गिरफ्तार
गुमला, जून 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसका शारीरिक शोषण कर गर्भवती करने के आरोपित को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया भदोरिया निवासी संतोष दास (35वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व पीड़िता के परिवार वालों ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती मध्य प्रदेश के दतिया जिले में है।इसके बाद गुमला पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाबालिग को बरामद कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। करीब एक सप्ताह पूर्व पीड़िता को गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.