नाबालिग को ब्लैकमेल कर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- खटीमा। कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल की छात्रा है। आरोपी ने इंस्टाग्राम से जान पहचान बढ़ाकर उसकी पुत्री की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी उनकी बेटी को बदनामी करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उन तस्वीरों, वीडियो को वायरल कर पूरे परिवार को बदनाम कर देगा। पुलिस ने आरोपी नीरज के विरुद्ध पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस किया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.