नाबालिग को बहला ले जाने पर मुकदमा
अलीगढ़, मार्च 12 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में स्थित की सोसाइटी में रहने वाली महिला के अनुसार 8 मार्च की रात करीब 10 बजे पूरा परिवार घर में सो गया था। 9 मार्च की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह उठीं तो उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला रिजवान उर्फ गुड्डू पुत्र फरीद उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी युवक के बहकावे में आकर घर से करीब 70 हजार रुपये नकद और चांदी का पेंडल व कोंदनी भी साथ ले गई है। पीड़िता ने बताया कि अगले दिन वह अपने पति के साथ युवक के घर जानकारी करने पहुंची, जहां युवक की मां और दो बड़े भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाकर भगा दिया और लड़की को भूल जाने की बात कही। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी नाबाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.