मेरठ, जून 9 -- मेरठ थाना रेलवे रोड पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मीरापुर (मुजफ्फरनगर) निवासी तथा वर्तमान में रेलवे रोड निवासी आश मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को दो जून को शाहवेज बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस इस मामले में आरोपी शाहवेज गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...