नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने में केस
बदायूं, अप्रैल 29 -- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की सुबह उसकी 16 वर्षीय बहन घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि शोएब, उसका चचेरा भाई रिहान, राहुल, अल्ताफ और चंदू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। आरोप है कि जब वह आरोपियों के घर पहुंचा तो उनके परिजनों ने युवती को बाद में लौटाने की बात कही, लेकिन वापस नहीं किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। घर से जेवर और नगदी गायब होने की भी बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.