रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। गांव में मेहमानदारी में आई एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर से सटे कोतवाली क्षेत्र के गांव खौंदलपुर निवासी किरन पत्नी सूरज ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उनकी छोटी बहन दीक्षा 15 वर्षीय निवासी ग्राम तिराहा थाना मिलक उनके घर आई हुई थी। आरोप है कि गांव का ही निवासी रिंकू पुत्र नन्हे किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.