नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार
सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को मानव तस्कर बहला फुसला कर तमिलनाडु लेकर जा रहे हैं। सूचना के आलोक में अहातु थाना की पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को लेकर जा रहे मानव तस्कर यूपी निवासी अनुज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मानव तस्कर का सहयोग दे रही पीड़ित नाबालिग के गांव की हीं एक किशोरी को भी निरुद्ध किया गया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.